Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयMaharashtra : महाराष्ट्र में रैली के दौरान पीएम मोदी ने संजय राउत...

Maharashtra : महाराष्ट्र में रैली के दौरान पीएम मोदी ने संजय राउत पर किया पलटवार

 dipr

Maharashtra :  शुक्रवार को महाराष्ट्र के नंदुरबार में पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए संजय राउत के आपत्तिजनक बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कल ही शिवसेना वालों को गरीब से कितनी नफरत है, ये इन्होंने फिर बताया है। ये नकली शिवसेना वाले मुझे जिंदा गाड़ने की बात कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस है, जो कहती है – मोदी तेरी कब्र खुदेगी, दूसरी तरफ ये नकली शिवसेना मुझे जिंदा गाड़ने की बात करती है।

Arvind Kejriwal Bail : केजरीवाल को SC से राहत, मिली अंतरिम जमानत

पीएम ने आगे महाविकास अघाड़ी को घेरते हुए कहा, “तुष्टिकरण के लिए ये भाषा बोली जा रही है। इनको सपने दिख रहे हैं कि मोदी को जमीन में गाड़ देंगे। इनकी सियासी जमीन खिसक चुकी है। इनको पता नहीं है कि देश की माताएं-बहनें मोदी की रक्षा करेंगी।”

माताएं-बहनें ही मोदी की रक्षक हैं (Maharashtra)

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “माताएं-बहनें ही मोदी की रक्षक हैं। ये मातृ शक्ति मेरा रक्षा कवच है। मुझ पर मातृ शक्ति का इतना आशीर्वाद है कि ये लोग चाहकर भी मोदी को जीते जी तो क्या, मरने के बाद भी जमीन में नहीं गाड़ पाएंगे।”
विज्ञापन

संजय राउत ने आखिर कहा क्या था ?

अहमदनगर में संजय राउत ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र में पैदा हुए थे और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ। राउत ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को उद्योगपति करार देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी गुजरात में ही पैदा हुए हैं।

शिवसेना-यूबीटी नेता ने कहा “छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ, इसलिए महाराष्ट्र का अपना इतिहास है। इस औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ, इतिहास देख लें। दाहोद गांव में उसका जन्म हुआ था। ध्यान रखें कि एक बार औरंगजेब को हमने महाराष्ट्र से बाहर किया था। 27 साल औरंगजेब महाराष्ट्र जीतने के लिए लड़ता रहा। आखिर में उसी औरंगजेब को गाड़कर हमने उसकी कब्र बना दी, फिर….।”

Kedarnath Dham : चारधाम यात्रा का हुआ श्रीगणेश; श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ के कपाट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments