Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandChardham Registration : ऑफलाइन रजिस्‍ट्रेशन शुरू, हरिद्वार में पंजीकरण के उमड़ी भीड़

Chardham Registration : ऑफलाइन रजिस्‍ट्रेशन शुरू, हरिद्वार में पंजीकरण के उमड़ी भीड़

 dipr

ऋषिकेश : Chardham Registration  बुधवार से चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण आरंभ हो गए हैं। पंजीकरण के लिए ऋषिकेश में आठ तथा हरिद्वार में छह काउंटर के माध्यम से पंजीकरण किए जा रहे हैं। बता दें कि पहले ही दिन चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया।

Uttarakhand Heat Wave : उत्तराखंड में अभी और सताएगी गर्मी, एडवाइजरी जारी

20 लाख से अधिक तीर्थयात्री का हुआ ऑनलाइन पंजीकरण

बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पूर्व में ही खोल दिए गए थे। अब तक 20 लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।

बुधवार से चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण (Chardham Registration) भी खोल दिया गया है। इसके लिए ऋषिकेश में आठ तथा हरिद्वार में छह पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं। बुधवार को प्रातः 5:00 से पंजीकरण आरंभ कर दिए गए थे। हालांकि शुरुआत के एक घंटे ऑनलाइन पंजीकरण में व्यवधान आया। इसके बाद अब पंजीकरण सुचारू रूप शुरू हो गए हैं।

सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार

ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। स्थिति यह रही कि 8:00 बजे तक सभी काउंटर के आगे लंबी कतारें लग गई। दोपहर 12:00 बजे तक लगभग 600 तीर्थ यात्रा के पंजीकरण हो गए थे, जबकि पंजीकरण काउंटर के आगे अभी भी लंबी लाइन लगी हुई थी।

ऋषिकेश सेंटर से प्रत्येक दिन प्रत्येक धाम के लिए 1000 कुल 4000 पंजीकरण किए जाने हैं। जबकि हरिद्वार सेंटर से प्रति धाम 500 कुल 2000 पंजीकरण किए जाने हैं। ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने पर उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के ऊपर निदेशक वॉइस गंगवार ने ऋषिकेश पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Forest Fire : वनाग्नि पर कार्रवाई को लेकर बैठक; CM बोले- सरकार हर मोर्चे पर कर रही कार्य

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments