Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयGurugram Fire : गैस सिलेंडरों के धमाकों से 300 से ज्यादा झुग्गियों...

Gurugram Fire : गैस सिलेंडरों के धमाकों से 300 से ज्यादा झुग्गियों में लगी आग

 dipr

गुरुग्राम। Gurugram Fire : शहर के सेक्टर 54 क्षेत्र में शुक्रवार को झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में 300 से ज्यादा झुग्गियां आ गई। झुग्गियों में रखे एलपीजी के छोटे-बड़े सिलेंडर फटने से पूरा क्षेत्र धमाकों से दहल गया। आग बुझाने के लिए सेक्टर 29 दमकल केंद्र सहित अन्य दमकल केंद्रों से पहुंची दस से ज्यादा फायर ब्रिगेड ने लगभग पांच घंटे में पूरी तरह आग पर काबू पाया।

West Bengal : बंगाल में नौकरी खोने वाले शिक्षकों के लिए कानूनी सेल बनाएगी भाजपा

आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के लोग में दहशत

आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया। किसी एक झुग्गी में खाना बनाते समय आग लगने का अंदेशा है और बाद में तेज हवा के कारण आग ने आसपास की 300 से ज्यादा झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकलकर्मी सुधीर ने बताया कि आग काफी क्षेत्र में फैल गई थी। आग के कारण झुग्गियों में रखा काफी सामान जल गया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। दस से ज्यादा फायर ब्रिगेड की मदद से लगभग पांच घंटे में आग को बुझा दिया गया। इस क्षेत्र मेंं लगभग 500 झुग्गियां भी बनी हुई थी। तुरंत चारों तरफ से आग बुझाने से अन्य झुग्गियों तक आग नहीं फैली, जिससे बचाव हो गया।

एक-एक करके फटते रहे सिलेंडर (Gurugram Fire)

झुग्गियों में लोग खाना बनाने के लिए एलपीजी के छोटे और बड़े सिलेंडर रखते हैं। जैसे ही आग लगी, झुग्गियों में रखे सिलेंडर एक-एक करके फटने लगे। गनीमत यह रही कि इन धमाकों की चपेट में कोई नहीं आया। दमकलकर्मियों को भी सिलेंडर फटने के कारण आग बुझाने में परेशानी हुई। आसपास के क्षेत्र में काफी धुआं फैल गया।

रोते-बिलखते रहे लोग

झुग्गियों में रखा सामान अपनी आंखों के सामने जलता देख झुग्गियों में रहने वाले लोग रोते-बिलखते रहे। काफी ज्यादा सामान जलने से नुकसान हो गया। शहर में झुग्गियों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। हर साल गर्मी के दिनों में झुग्गियों में गर्मी होने तथा हवा आदि चलने के कारण आग लग जाती है। सेक्टर 54 में झुग्गियां प्राइवेट जमीन पर बसी थी या यह सरकारी जमीन पर कब्जा था, इसकी जांच की जा रही है। आग लगने की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।

West Bengal : बंगाल में नौकरी खोने वाले शिक्षकों के लिए कानूनी सेल बनाएगी भाजपा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments