Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandRajnath Singh Nomination : राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री...

Rajnath Singh Nomination : राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी

 dipr

देहरादून। Rajnath Singh Nomination :  सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तर प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं। वह लखनऊ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होने के साथ ही रोड शो में भी भाग लेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल मुख्यमंत्री धामी हाल में दिल्ली, उत्तर प्रदेश व तेलंगाना के चुनावी दौरे कर चुके हैं। अब वह फिर से उत्तर प्रदेश जा रहे हैं।

Forest Fire : जंगल की आग से घिरा नैनीताल, होटलों की बुकिंग रद्द

राजनाथ सिंह के नामांकन के नामांकन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री धामी सोमवार को ऊधम सिंह नगर में कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद पंतनगर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के नामांकन (Rajnath Singh Nomination) और फिर उनके समर्थन में आयोजित रोड शो में शामिल होने के बाद होटल ट्यूलिप गार्डन में पत्रकारों से बातचीत करेंगे।

शाम छह बजे वह बरेली के कूर्मांचल नगर स्थित शिव मंदिर पार्क में भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। देर रात मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Sandeshkhali Case : संदेशखाली केस की जारी रहेगी CBI जांच, ममता सरकार को झटका

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments