Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयChirag Paswan : चिराग ने तेजस्वी को लिखी चिट्ठी; बोले-राबड़ी देवी और...

Chirag Paswan : चिराग ने तेजस्वी को लिखी चिट्ठी; बोले-राबड़ी देवी और लालू मेरे माता-पिता के तुल्य

 dipr

पटना। Chirag Paswan : बिहार की सियासत में चुनाव की हलचल के साथ-साथ ‘अपशब्दों’ को लेकर बवाल भी मचा हुआ है। इसी क्रम में तेजस्वी यादव की सभा में अपने खिलाफ कहे गए ‘अपशब्द’ को लेकर चिराग पासवान ने अब चिट्ठी लिख दी है। तेजस्वी यादव के नाम लिखी इस चिट्ठी में उन्होंने हताशा और निराशा का भाव व्यक्त किया है। हालांकि, इस मामले में तेजस्वी यादव अपनी सफाई दे चुके हैं।

Uttarakhand Election 2024 Voting : उत्तराखंड में अब तक हुआ 24.83 प्रतिशत वोटिंग

चिराग ने चिट्ठी में क्या लिखा?

चिराग पासवान ने अपनी चिट्ठी की शुरुआत ही प्रिय तेजस्वी यादव कहकर की है। इसमें उन्होंने तेजस्वी को अपना छोटा भाई बताया है। लोक जनशक्ति पार्टी के लैटर हैड पर लिखी गई इस चिट्ठी में चिराग ने कहा है कि मैंन आपको छोटा भाई और आपके परिवार को अपने परिवार की तरह माना है।

आपके माता-पिता राबड़ी देवी और लालू यादव को अपने माता-पिता के तुल्य माना है। दोनों परिवार में कभी फर्क नहीं किया। परंतु, आपकी सभा में आपके मंच के ठीक सामने मेरे परिवार के खिलाफ कहे गए ‘अपशब्दों’ से आहत हूं।

आपके सामने ये शब्द कहे गए और आप खामोश रहे। मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी। चिराग ने यहां तक कहा है कि इस हरकत से 90 के दशक की जंगलराज की यादें ताजा हो गईं हैं।

इसके साथ ही चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव से ‘अपशब्द’ कहने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की है।

तेजस्वी यादव ने दी थी सफाई

बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव (Chirag Paswan) ने इस मामले पर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मेरे कानों तक ऐसी कोई बात नहीं पहुंची। यदि पहुंचती तो मैं टालरेट नहीं करता। भीड़ में से कोई ये सब बोल रहा है। इसमें बात का बतंगड़ बनाने का कोई औचित्य नहीं है।

Road show : स्टार प्रचारक बने सीएम धामी; 25 से अधिक जनसभाएं व रोड शो की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments