Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandUttarakhand Election 2024 Voting : उत्तराखंड में अब तक हुआ 24.83...

Uttarakhand Election 2024 Voting : उत्तराखंड में अब तक हुआ 24.83 प्रतिशत वोटिंग

 dipr

देहरादून। Uttarakhand Election 2024 Voting : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। उत्तराखंड में कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीटें हैं।

Road show : स्टार प्रचारक बने सीएम धामी; 25 से अधिक जनसभाएं व रोड शो की

पिछले लोकसभा चुनावों (Uttarakhand Election 2024 Voting) के परिणामों पर नजर डाले तों देवभूमि की पांचों सीटों पर 2019 में भाजपा की जीत हुई थी। इस बार जहां बीजेपी एक बार फिर वापसी करना चाहेगी, तो वहीं कांग्रेस सत्ता पर काबिज होने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी।

बोक्सा जनजाति के मतदाताओं में उत्साह

राजकीय प्राथमिक विद्यालय खदरी में बनाये विशेष जनजातीय बूथ में बोक्सा जनजाति के मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। बोक्सा बस्ती खदरी खड़कमाफ में जनजातीय प्रमुख 70 वर्षीय राम सिंह घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। राम सिंह ने कहा कि बस्ती में करीब 100 परिवार हैं, जिनमें 350 से ज्यादा मतदाता हैं। बस्ती में हर बार 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदाता मतदान में हिस्सा लेते हैं।

भीमताल, हल्द्वानी व रामनगर में चार ईवीएम मशीन खराब

मतदान के समय भीमताल में एक, हल्द्वानी में दो व रामनगर में एक ईवीएम मशीन खराब हो गई। जिसके चलते बूथों पर करीब 10 मिनट तक वोटिंग प्रक्रिया थम गई। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के मुताबिक भीमताल में एक सीयू-बीयू(ईवीएम), हल्द्वानी में दो सीयू -बीयू व रामनगर में एक सीयू-बीयू व दो वीवीपैट मशीनें तकनीकी दिक्कत के चलते नहीं चली। जबकि मतदान के समय से पूर्व हूए माकपाल के दौरान कुल 65 मशीनें खराब हो गई थी, जिन्हें तुरंत बदल दिया गया था।

मसूरी में वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से मतदाता परेशान

मसूरी के अधिकांश बूथों पर भीड़ नहीं है। वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से मतदाता परेशान हो रहे हैं।

सुबह 11 बजे तक हुआ इतना मतदान

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर 26.46 प्रतिशत
हरिद्वार-26.47 प्रतिशत
अल्मोड़ा-22.22 प्रतिशत
गढ़वाल-24.43 प्रतिशत
टिहरी-23.23 प्रतिशत
19 Apr 2024
11:32:09 AM

देहरादून में विधानसभा वार मतदान प्रतिशत

चकराता – 31.20
विकासनगर – 29.67
सहसपुर- 29.95
धर्मपुर- 24.62
रायपुर – 26.75
राजपुर – 20.76
कैंट – 23.20
मसूरी – 24.19
डोईवाला – 27.18
ऋषिकेश- 23.30

Chirag Paswan : चिराग पासवान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर आयोग पहुंची BJP

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments