Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandRoad show : स्टार प्रचारक बने सीएम धामी; 25 से अधिक जनसभाएं...

Road show : स्टार प्रचारक बने सीएम धामी; 25 से अधिक जनसभाएं व रोड शो की

 dipr

हल्द्वानी : Road show   उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की पांचों सीटों पर एक महीने तक धुआंधार प्रचार चला। इस स्टार वार में सत्तारूढ़ भाजपा विपक्षी दलों से आगे निकलती दिखी। एक महीने में तूफानी दौरों के साथ सर्वाधिक जनसभा व रोड शो करने वाले स्टार प्रचारक बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिन्होंने कुमाऊं की दो संसदीय सीटों के लिए एक महीने में 25 से अधिक जनसभाएं व रोड शो किए।

Chirag Paswan : चिराग पासवान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर आयोग पहुंची BJP

धामी का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस समय धामी राष्ट्रीय चेहरा बन चुके हैं। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जैसा विधेयक लागू करवाया है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। वहीं नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी जैसे कड़े कानूनों बनाने की वजह से सीएम की अपनी अलग छवि बनी हुई है। यहां तक कि वह आम लोगों के बीच जल्दी घुल-मिल जाते हैं।

पांचों सीटों पर सबसे अधिक जनसभा व रोड शो करने वाले नेता

16 मार्च को आचार संहिता लगने के बाद पांचों सीटों पर सबसे अधिक जनसभा व रोड शो  (Road show) करने वाले नेता भी बन चुके हैं, जबकि कांग्रेस में भी पूर्व सीएम से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता की पहचान रखने वाले हरीश रावत भी स्टार प्रचारक हैं, लेकिन वह एक बार भी कुमाऊं की दो सीटों पर प्रचार करने नहीं पहुंच सके। उनका अधिकांश समय अपने बेटे वीरेंद्र रावत वाली हरिद्वार संसदीय सीट पर ही बीता।

जनसभा, बैठक और रोड शो

जिला अल्मोड़ा

22 मार्च अल्मोड़ा

31 मार्च रानीखेत

10 अप्रैल सोमेश्वर

12 अप्रैल दन्यां, द्वाराहाट

जिला बागेश्वर

08 अप्रैल कपकोट

13 अप्रैल गरुड़

जिला चंपावत

24 मार्च लोहाघाट

12 अप्रैल लोहाघाट

13 अप्रैल टनकपुर व बनबसा

जिला पिथौरागढ़

28 मार्च डीडीहाट

31 मार्च गंगोलीहाट

01 अप्रैल नाचनी व देघाट

04 अप्रैल -पिथौरागढ़

जिला ऊधम सिंह नगर

15 मार्च -जसपुर

27 मार्च- रुद्रपुर

10 अप्रैल -काशीपुर

12 अप्रैल -काशीपुर

12 अप्रैल -बाजपुर

06 अप्रैल – खटीमा

07 अप्रैल खटीमा

जिला- नैनीताल

27 मार्च- रामनगर ढिकुली

28 मार्च – बेतालघाट

07 अप्रैल- लेटीबूंगा

10 अप्रैल- मालधान

13 अप्रैल- हल्द्वानी

17 अप्रैल- हल्द्वानी

Uttarakhand Election : उत्तराखंड में थमा चुनाव प्रचार का शोर; कल होगा मतदान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments