Thursday, October 22, 2026
HomeNationalChirag Paswan : चिराग पासवान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर...

Chirag Paswan : चिराग पासवान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर आयोग पहुंची BJP

 dipr

पटना। Chirag Paswan :  चिराग पासवान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। गुरुवार को बिहार में भाजपा की महिला प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधिमंडल लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के खिलाफ टिप्पणी को लेकर राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ शिकायत करने के लिए पटना स्थित चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचा। बता दें कि तेजस्वी यादव की सभा में चिराग पासवान को ‘अपशब्द’ कहने का एक वीडियो वायरल हुआ था।

Uttarakhand Election : उत्तराखंड में थमा चुनाव प्रचार का शोर; कल होगा मतदान

चिराग ने वीडियो को लेकर दी प्रतिक्रिया

बता दें कि इससे पहले चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने वायरल हो रहे वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके सामने अगर कोई राबड़ी देवी और मीसा भारती या फिर किसी के बारे में इस तरह के अपशब्द का इस्तेमाल करता तो मैं बर्दाश्त नहीं करता।

उन्होंने राबड़ी देवी को आदरणीय और मीसा को दीदी बताया। उन्होंने कहा कि तकलीफ मुझे इस बात की है कि जब मेरे बारे में अपशब्द कहे जा रहे थे तब उस दल के सबसे बड़े नेता उस मंच पर थे। मंच पर रहते उन्होंने चूं तक नहीं बोला। मैं सामने होता तो मुंहतोड़ जवाब देता।

 यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है… यह अशोभनीय है – सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है… यह अशोभनीय है… इस पर जरूर कार्रवाई होगी… जो गाली देने वाले लोग हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह बात तेजस्वी यादव की सभा में कथित तौर पर चिराग पासवान को ‘अपशब्द’ कहे जाने को लेकर कही।

Money Laundering : ईडी का शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर बड़ा एक्शन; 98 करोड़ की संपत्ति जब्त

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments