Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Election : उत्तराखंड में थमा चुनाव प्रचार का शोर; कल...

Uttarakhand Election : उत्तराखंड में थमा चुनाव प्रचार का शोर; कल होगा मतदान

 dipr

Uttarakhand Election : कल यानी शुक्रवार को उत्तराखंड की पांचों सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा। इससे पहले राज्य में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। प्रदेश में शराबबंदी लागू हो गई है। मतदान संपन्न होने तक शराब की बिक्री और लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

Money Laundering : ईडी का शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर बड़ा एक्शन; 98 करोड़ की संपत्ति जब्त

बुधवार को 703 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए रवाना कर दी गईं। वहीं, आज 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना की जाएंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, आज प्रत्याशी केवल डोर-टु-डोर प्रचार कर सकेंगे।

चमोली में 584 मतदेय स्थल (Uttarakhand Election)

चुनाव के लिए जनपद चमोली में 544 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों की लिए रवाना होंगी। जबकि 40 पार्टियां दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए बुधवार को ही मतदान केंद्रों तक पहुंच गई हैं। चमोली जिले की तीनों विधानसभा में कुल 584 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

5,892 पोलिंग बूथों की लाइव वेबकास्टिंग होगी

राज्य के 5,892 पोलिंग बूथों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी, जिसे जिलों के अलावा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में भी देखा और सुना जा सकेगा।

मतदान संपन्न कराने के लिए 15 हजार ईवीएम की व्यवस्था

राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 15 हजार ईवीएम और वीवीपैट लगाई गई हैं। 19 अप्रैल को 55 प्रत्याशियों का भाग्य इनमें कैद हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, प्रदेश में शुक्रवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। शाम पांच बजे तक जो मतदाता मतदेय स्थल के भीतर प्रविष्ट हो जाएंगे, वह वोट डाल सकेंगे।

TMC Manifesto 2024 : एनआरसी लागू न होने देने का एलान; घोषणापत्र में TMC ने दी ये गारंटी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments