Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयMoney Laundering : ईडी का शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर बड़ा...

Money Laundering : ईडी का शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर बड़ा एक्शन; 98 करोड़ की संपत्ति जब्त

 dipr

Money Laundering : गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने  शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के पुणे स्थित बंगले और 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। बता दें कि ईडी की ओर से यह एक्शन 6600 करोड़ रुपये के बिटकॉइन पोंजी घोटाले के मामले में लिया गया है।

TMC Manifesto 2024 : एनआरसी लागू न होने देने का एलान; घोषणापत्र में TMC ने दी ये गारंटी

ईडी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, ‘जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई का जुहू स्थित फ्लैट है, जो शिल्पा शेट्टी के नाम पर है और पुणे का बंगला है, जो राज कुंद्रा के नाम पर है। इसके अलावा जब्त संपत्ति में इक्विटी शेयर शामिल हैं।

बयान में आगे कहा गया है कि करीब 97.79 करोड़ रुपये की इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक अनंतिम कुर्की आदेश जारी किया गया है।

ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस की तरफ से वन वेरिएबल टेक पीटीई लिमिटेड और आरोपी दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद जांच शुरू की थी। आरोपियों पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने बिटकॉइन के रूप में प्रति माह 10 प्रतिशत रिटर्न के झूठे वादे के साथ लोगों से बिटकॉइन के रूप में काफी मोटी रकम जमा की थी।

प्रमोटरों ने निवेशकों को दिया धोखा (Money Laundering)

ईडी ने आरोप लगाया कि प्रमोटरों ने निवेशकों को धोखा दिया और गलत तरीके से प्राप्त बिटकॉइन को अस्पष्ट ऑनलाइन वॉलेट में छिपा रहे हैं। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं। वहीं, उनके पति राज कुंद्रा भी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं। राज कुंद्रा ने बीते वर्ष फिल्म ‘UT69’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

Sachin Pilot : हल्‍द्वानी में हुंकार भरेंगे कांग्रेस नेता सचिन पायलट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments