Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडSachin Pilot : हल्‍द्वानी में हुंकार भरेंगे कांग्रेस नेता सचिन पायलट

Sachin Pilot : हल्‍द्वानी में हुंकार भरेंगे कांग्रेस नेता सचिन पायलट

 dipr

हल्द्वानी:  Sachin Pilot  बुधवार को कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी है।

Ram Navami 2024 : रामनवमी के अवसर पर CM धामी ने किया कन्या पूजन

भाजपा के बड़े नेताओं की तरह कांग्रेस के स्टार प्रचारक जुमलेबाजी से लोगों को बरगलाने का काम नहीं करते। सचिन पायलट की छवि विजनरी नेता की है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने पहुंचेंगे। वहीं, जिलाध्यक्ष का कहना है कि पहाड़ से मैदान तक चल रहे चुनाव प्रचार में लोगों का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है।

एक बार साथ दीजिए, निराश नहीं होने दूंगा : प्रकाश

कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी ने मंगलवार को हल्द्वानी से लेकर जसपुर तक चुनाव प्रचार कर लोगों से समर्थन मांगा। वादा करते हुए कहा कि एक बार साथ दीजिए, आपको निराश नहीं होने दूंगा। अपने संसदीय क्षेत्र के लिए सांसद क्या-क्या कर सकता है, जल्द लोगों को यह पता चल जाएगा।

वहीं, लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास वोट संग सवाल पूछने का अधिकार भी है कि पिछले पांच साल जनप्रतिनिधि ने क्या किया। मगर मौजूदा सांसद विकास का हिसाब देने के बजाय सावर्जनिक तौर पर माफी मांग रहे हैं। प्रकाश जोशी ने मंगलवार को जसपुर के हरियावाला, काशीपुर में बासखेड़ा, मदर्स कालोनी, डिफेंस कालोनी, कालाढूंगी नगर, कमलुवागांजा, लालकुआं, खुरियाखत्ता में सभा और रोड शो कर समर्थन मांगा।

इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जसपुर के लोगों ने प्रकाश जोशी को संसद में भेजने का मन बना लिया है। संसदीय क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। वहीं, वरिष्ठ नेता मनोज जोशी ने कहा कि भाजपा के परिवारवाद ने काशीपुर को बदहाल कर दिया है। स्व. एनडी तिवारी की कर्मभूमि से इस बार उम्मीदों का प्रकाश ही आगे बढ़ता नजर आएगा।

SC On Patanjali : रामदेव, बालकृष्ण एक हफ्ते के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments