Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM in Udhampur : पीएम मोदी ने उधमपुर में इन मुद्दों...

PM in Udhampur : पीएम मोदी ने उधमपुर में इन मुद्दों को लेकर विपक्ष पर बरसे

 dipr

PM in Udhampur :  शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू संभाग के जिला उधमपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, सीमा पार से गोलीबारी इस बार दशकों के बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव का मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव बिना किसी डर के हो रहे हैं।

Eid UL Fitr 2024 : देशभर में दिखा ईद का उत्सव, राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं

साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होंगे और राज्य का दर्जा मिलेगा। वह समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर को अपना राज्य का दर्जा वापस मिलेगा। आप अपने सपनों को अपने विधायकों, अपने मंत्रियों के साथ साझा कर सकेंगे।’

अब तक जो कुछ भी किया, वह केवल उस काम का ट्रेलर

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अब तक जो कुछ भी किया है वह केवल उस काम का ट्रेलर है जो उन्हें इस क्षेत्र में करना बाकी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘विकास भी हो रहा है, विश्वास भी बढ़ रहा है। आगामी आम चुनाव सिर्फ एक संसद सदस्य को चुनने के लिए नहीं है, बल्कि देश में एक मजबूत सरकार बनाने के लिए है। जब सरकार मजबूत होती है, तो वह चुनौतियों को चुनौती देकर पूरा करती है…।’

राम मंदिर चुनाव का मुद्दा न था, न होगा (PM in Udhampur)

पीएम ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर भारत और स्टार्टअप के लिए जाना जाएगा। इस संकल्प को लेकर जम्मू कश्मीर को आगे बढ़ाना है। कहा कि कांग्रेस राम मंदिर से कितनी नफरत करती है। वह कहती है कि राम मंदिर बीजेपी के लिए चुनावी मुद्दा है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राम मंदिर कभी चुनाव का मुद्दा नहीं था। पीएम ने कहा, ‘ बारिश में राम लल्ला का टैंट टपकता रहता था। राम लल्ला के भक्त अदालतों के चक्कर काटते रहते थे। यह करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट थी जो राम लल्ला में विश्ववास रखते हैं।’ ‘लोग तीन बातें कभी भूल नहीं सकते। 500 वर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है। अदालत के निर्णय से यह काम हुआ है। यह भव्य राम मंदिर सरकारी खजाने से नहीं। देश के नागरिकों के दान से बना है।’

370 को लेकर लोगों को भ्रमित किया गया – पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 की दीवार को उन्होंने गिरा दिया है। इतना ही नहीं उसके मलबे को भी जमीन में गाड़ दिया है। मोदी की गारंटी पूरा होने की गारंटी है। उन्होंने 370 को लेकर कांग्रेस को चुनौती भी दी। पीएम ने कहा कि 370 को लेकर लोगों को भ्रमित किया गया था। अब यह भ्रम टूट गया है।

School Bus Accident : महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटी से छह बच्चों की मौत व 15 घायल, मोदी ने जताया दुख

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments