Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandUttarakhand Election : 13 अप्रैल को चुनावी रैली करने उत्तराखंड आएंगी प्रियंका...

Uttarakhand Election : 13 अप्रैल को चुनावी रैली करने उत्तराखंड आएंगी प्रियंका गांधी

 dipr

Uttarakhand Election : कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी रैली होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Calcutta High Court : संदेशखाली में महिलाओं से दुर्व्यवहार की जांच करेगी CBI

13 अप्रैल को प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा का कार्यक्रम तय

चुनावी घोषणा के बाद कांग्रेस की यह पहली चुनावी रैली होगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया, 13 अप्रैल को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की चुनावी जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है। गढ़वाल सीट के रामनगर में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए वोट मांगेंगी। इसी दिन हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी जनसभा  में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के लिए प्रचार करेंगी।

प्रियंका दिल्ली से हेलिकॉप्टर से 11.50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड, रामनगर (नैनीताल) पहुंच कर जनसभा को संबोधित करेंगी। इसी दिन अपराह्न तीन बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में चुनावी जनसभा होगी। जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा (Uttarakhand Election) के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।

कहा, इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पूरे जोश के साथ प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुट जाएं।

BJP Candidate List : यूपी की सात सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments