Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBJP Candidate List : यूपी की सात सीटों के लिए उम्मीदवारों का...

BJP Candidate List : यूपी की सात सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान

 dipr

BJP Candidate List :  बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। सूची में नौ उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है। सूची में चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का एलान किया गया है।

Liquor Scam : हाईकोर्ट से सीएम केजरीवाल की याचिका खारिज

पार्टी ने संजय टंडन पर जताया भरोसा

चंडीगढ़ से पार्टी ने संजय टंडन पर भरोसा जताया है। टंडन चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा आसनसोल से पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां से पहले पार्टी ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को टिकट दिया था। टिकट मिलने के 24 घंटे के अंदर ही पवन सिंह ने चुनावी मैदान से कदम पीछे खींच लिए थे। अहलूवालिया का मुकाबला टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। अहलूवालिया पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की बर्धमान दुर्गापुर सीट से जीते थे। भाजपा ने इस बार यहां से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को टिकट दिया है।

यूपी के सात उम्मीदवारों का एलान (BJP Candidate List)

सूची में सात उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ जयवीर सिंह भाजपा उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा बलिया से पार्टी ने नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है। शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं और फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं।

रीता बहुगुणा जोशी और केसरी देवी पटेल का कटा टिकट

प्रयागराज जिले की दोनों सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए गए हैं। मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और केसरी देवी पटेल को टिकट नहीं दिया गया है। इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी को मौका दिया गया है। नीरज भाजपा के दिग्गज नेता रहे केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं। केशरी नाथ पूर्व राज्यपाल और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहे थे। जिले की फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रवीण अभी फूलपुर से विधायक हैं।

अफजाल के खिलाफ पारस नाथ

कौशांबी लोकसभा सीट से पार्टी ने एक बार फिर विनोद सोनकर को टिकट दिया गया है। सोनकर यहां से मौजूदा सांसद हैं। इसके अलावा मछलीशहर से मौजूदा सांसद बीपी सरोज को उतारा गया है। वहीं, गाजीपुर सीट से पारस नाथ राय को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

ELECTION : कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी बोले; अजय भट्ट PM के नाम पर मांग रहे हैं वोट

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments