Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडLok Sabha Election 2024 : JP नड्डा ने धर्मनगरी हरिद्वार में किया...

Lok Sabha Election 2024 : JP नड्डा ने धर्मनगरी हरिद्वार में किया रोड शो

 dipr

हरिद्वार : Lok Sabha Election 2024  शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने रोड शो के साथ हरिद्वार में चुनावी शंखनाद किया। उनका रोड शो आर्यनगर चौक से शुरू हुआ ;पुराना रानीपुर मोड़ होते ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाएं पैदल हाथ में झंडा लेकर चल रही थीं।

Election Commission : आतिशी से चुनाव आयोग ने 8 अप्रैल तक मांगा जवाब

इस दौरान मध्य हरिद्वार में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो का स्वागत किया। उन्‍होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और भाजपा को वोट करने की अपील भी की। पार्टी अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी देते भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले माया देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और संतों से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात संतों के साथ एक बैठक भी की।

त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से विजय बनाने की अपील

सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। आगामी 19 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि मतों का अंतर बढ़ाने के लिए है।

भाजपा को बताया आईडियोलॉजिकल और काडर बेस्ड पार्टी

भाजपा को आईडियोलॉजिकल और काडर बेस्ड पार्टी बताया। कहां की भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। 1951 52 में एक देश में दो निशान और दो विधान का विरोध करने वाली भाजपा ने 6 अगस्त 2019 को धारा 370 को धराशाई कर दिया। भाजपा के 1978 में पालमपुर राष्ट्रीय अधिवेशन में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की बात कही गई थी जिसे 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। तीन तलाक को खत्म किया।

कांग्रेस पर निशाना साधा

महिलाओं को 33% आरक्षण से लेकर अनेक कार्यों की लंबी सूची है। कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि यहां परिवारवाद नहीं है। गरीब घर के व्यक्ति भी अध्यक्ष बनते हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है मेजोरिटी और माइनॉरिटी को लड़ाने का काम किया है। अलगाववाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सबका विकास का नारा देकर खत्म करने का प्रयास किया।

Uttarakhand Election : सीएम धामी ने थत्यूड़ में की रैली, मांगा लक्ष्मी शाह के लिए समर्थन

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments