Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयCongress Candidates List : कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की एक और सूची...

Congress Candidates List : कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की एक और सूची जारी

 dipr

Congress Candidates List :  लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इसके मुताबिक, वाईएस शर्मिला रेड्डी आंध्र प्रदेश के कडप्पा से, एमएम पल्लम राजू काकीनाडा से चुनाव लड़ेंगे। सूची में मोहम्मद जावेद को किशनगंज और तारिक अनवर को कटिहार से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले पार्टी ने बीते दिन महाराष्ट्र की अकोला और तेलंगाना की वारंगल लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों का एलान किया था।

Liquor Policy Case : आप सांसद संजय सिंह को छह महीने बाद मिली जमानत

अब तक 240 उम्मीदवारों के नामों का एलान

इससे पहले सोमवार यानी 1 अप्रैल को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक, अभय काशीनाथ पाटिल महाराष्ट्र के अकोला से और कादियाम काव्या वारंगल, तेलंगाना से चुनाव लड़ेंगे।

26 मार्च को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक लोकसभा सीट के लिए उममीदवारों का एलान कर दिया गया था।

25 मार्च को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की थी। इसमें राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया था।

एक दिन पहले उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की गई थी। सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था।

23 मार्च को कांग्रेस की चौथी सूची (Congress Candidates List) जारी हुई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी। इससे पहले 21 मार्च को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था।

कांग्रेस की पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

29 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक, सीपी जोशी राजस्थान के भीलवाड़ा से, दामोदर गुर्जर राजस्थान के राजसमंद से चुनाव लड़ेंगे।

27 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी। इसमें चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की चार लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन लोकसभा सीटें शामिल हैं।

PM Modi Rally : रुद्रपुर की जनसभा में PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments