Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयSanjay Nirupam : संजय निरुपम का कांग्रेस को अल्टीमेट; MVA में मचा...

Sanjay Nirupam : संजय निरुपम का कांग्रेस को अल्टीमेट; MVA में मचा घमासान

 dipr

मुंबई। Sanjay Nirupam :  महाविकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) में सीट शेयरिंग को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। शिवसेना यूबीटी ने आज 17 उम्मीदवारों का एलान किया। शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई में चार लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस फैसले पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने नाराजगी जाहिर की है।

BJP Candidate List : भाजपा ने राजस्थान और मणिपुर उम्मीदवार का किया एलान

संजय निरुपम बोले गठबंधन को तोड़े कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब मध्यस्थता करने वाली टीम की ही बात नहीं सुनी गई तो जाहिर सी बात है कि हम सब फेल हो गए हैं। शिवसेना (यूबीटी) को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए। इससे कांग्रेस का नुकसान है। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि आप भी इस मामले पर संज्ञान लीजिए नहीं तो अलांयस तोड़िए।

उन्होंने आगे कहा कि अगर पार्टी को बचाना है तो गठबंधन तोड़िए और मैदान में उतरिए, लेकिन आप शिवसेना (यूबीटी) के साथ अलायंस करके पार्टी के हमेशा के लिए खत्म कर रहे हैं। इसका असर महाराष्ट्र पर पड़ेगा महाराष्ट्र के बाहर भी पड़ेगा।

संजय निरुपम कौन हैं मुझे नहीं पता: अरविंद सावंत

संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) के इस बयान पर शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा “वह (निरुपम) कौन हैं? मुझे नहीं पता। हमारी पार्टी में अनुशासन है। एक बार जब उद्धव ठाकरे इसकी (उम्मीदवारों के नाम) घोषणा कर दें तो बात खत्म हो जाती है।”

बता दें कि कुछ दिनों पहले, शिवसेना (उद्धव गुट) ने उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार का एलान किया था। शिवसेना (यूबीटी) के इस फैसले पर संजय निरुपम ने नाराजगी जाहिर की थी।

Lok Sabha Elections : भाजपा ने नामांकन रैली में दिखाई ताकत; समर्थन में पहुंचीं स्मृति ईरानी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments