Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBudaun Case : बदायूं कांड का आरोपी जावेद गिरफ्तार; हत्या का अब...

Budaun Case : बदायूं कांड का आरोपी जावेद गिरफ्तार; हत्या का अब खुलेगा राज

 dipr

Budaun Case :  यूपी के बदायूं जिले में मंगलवार को दो बच्चों की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ। आरोपियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में कत्ल के आरोपी को मार गिराया। पुलिस ने दूसरे आरोपी को बरेली से गिरफ्तार किया है।

Election 2024 : उत्तराखंड में अब तक तीन हजार लीटर शराब पकड़ी

आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार

बदायूं (Budaun Case) के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद वहां की बारादरी पुलिस चौकी में खुद को सरेंडर करने पहुंचा था इसके बाद वीडियो भी जारी किया। वीडियो में एक युवक ऑटो में बैठा दिखाई दे रहा है। वह अपना नाम जावेद बता रहा है। वह कहता है कि उसने कुछ नहीं किया है। जो कुछ भी किया है, उसके बड़े भाई ने किया है।

पुलिस हत्या की वजह पता कर रही है। जानकारी के अनुसार, बाबा कॉलोनी में मजिया रोड के रहने वाले ठेकेदार ‘हर घर जल योजना’ के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराते हैं। उनके मकान के सामने ही कस्बा सखानू के रहने वाले साजिद की बाल काटने की दुकान है।

परिवारों के काफी अच्छे संबंध

विनोद की पत्नी संगीता अपने मकान के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। इसके चलते परिवारों के काफी अच्छे संबंध थे। साजिद का उनके घर आना जाना भी था। मंगलवार रात संगीता तीन बच्चों आयुष, अहान और पीयूष (8) के साथ घर पर थीं, जबकि विनोद लखीमपुर खीरी गए हुए थे। साजिद शाम चार बजे दुकान बंद करके चला गया था।

मुलाकात के लिए आया और ऊपर ले जाकर मार डाला

साजिद अपने दो साथियों के साथ आया तो संगीता उनके लिए चाय बनाने अंदर को चली गईं। तभी साजिद उनके दो बेटों आयुष और अहान को अपने साथ ऊपर ले गया। साथ ही, पीयूष से पानी लाने के लिए कहा। जब तक वह पानी लेकर ऊपर पहुंचा तब तक साजिद ने धारदार हथियार से आयुष और अहान की हत्या कर दी। सामने आए पीयूष पर भी चाकू से वार किया तो वह चीखता हुआ नीचे भागा। पीयूष के पीछे साजिद भी दौड़ा तो यह देख मां ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और मां-बेटे को बाहर खींचकर दरवाजा बंद कर दिया।

Congress press conference : ‘कांग्रेस के खाते फ्रीज, छलका राहुल गांधी का दर्द

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments