Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडElection 2024 : उत्तराखंड में अब तक तीन हजार लीटर शराब...

Election 2024 : उत्तराखंड में अब तक तीन हजार लीटर शराब पकड़ी

 dipr

Election 2024 :  उत्तराखंड  में आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक लगभग तीन हजार लीटर शराब पकड़ी जा चुकी है। जबकि 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया गया है। इसके अलावा लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जबकि, 22 लोगों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया है।

Congress press conference : ‘कांग्रेस के खाते फ्रीज, छलका राहुल गांधी का दर्द

पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को अब तक की कार्रवाई के आंकड़े जारी किए हैं। पुलिस प्रवक्ता आईजी डॉ. निलेश आनंद भरणे ने बताया कि सभी जिलों में पुलिस टीमें एफएसटी के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही हैं। जबकि, आपराधिक मामलों में पुलिस टीमें लगातार गैर जमानती वारंट को तामील कराने में जुटी हुई हैं।
शराब

2901 लीटर, 137 मुकदमे दर्ज हुए और 141 आरोपी पकड़े गए

ड्रग्स

7.1 किलोग्राम, 21 मुकदमे दर्ज हुए और 22 तस्कर पकड़े गए

अवैध हथियार

36 हथियार बरामद, 32 मुकदमो में 36 आरोपी गिरफ्तार

नकद

10.33 लाख रुपये

लाइसेंसी हथियार जमा कराए

कुल हथियार 50,467

जमा हुए-10921

 

Uttarakhand Politics : लोकसभा चुनाव से पहले दलबदल का सिलसिला जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments