Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandPhooldei festival 2024 : मुख्यमंत्री  ने प्रदेशवासियों  को  फूलदेई के त्योहार की...

Phooldei festival 2024 : मुख्यमंत्री  ने प्रदेशवासियों  को  फूलदेई के त्योहार की दी हार्दिक  

 dipr

देहरादून : Phooldei festival 2024  उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई (Phooldei festival 2024) मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने सपरिवार धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ’फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की।

Gopeshwar : गोपेश्वर में CM धामी के भव्य रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों  को  फूलदेई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोक पर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।
आज 14 मार्च से संक्रांति के साथ चैत्र मास की शुरूआत हो गई है। गढ़वाल-कुमाऊं में चैत्र माह की संक्रांति को मनाए जाने वाले बाल लोकपर्व फूलदेई को लेकर बच्चों में उत्साह बना है। सुबह से ही बच्चों की टोलियां घर-घर जाकर देहरियों पर फूल डाल रही है।
फूलदेई पर्व वसंत के आगमन का संदेश भी देता है। इस दिन बच्चे हाथों में रंग बिरंगे फूलों से सजी टोकरियां लेकर चलते हैं और सुबह-सुबह हर घर की देहरी पर फूल डालते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments