राज्य को मिली 44 हजार करोड़ की सौगात के लिए भट्ट ने पीएम का जताया आभार

0
17

भाजपा ने इन्वेस्टर समिट के पहले दिन, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में 44 हजार करोड़ के निवेश का धरातल पर उतरने को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है । राज्यवासियों की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पीएम द्वारा दिए मेक इन इंडिया की तर्ज पर वेड इन उत्तराखंड के संदेश का स्वागत किया है ।

 

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के पहले दिन की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की कोशिशें साकार होने लगी है । उन्होंने निवेश एमओयू के 3 लाख करोड़ को पार जाने पर खुशी जताते हुए कहा, अभी इस आंकड़े को नई ऊंचाई को छूना है । मोदी जी का उत्तराखंड आना, एक बार फिर हम सबके लिए सौभाग्यशाली साबित हुआ है । उनकी गरिमामयी मौजूदगी में लगभग 44 हजार करोड़ के निवेश एमओयू, आज धरातल पर उतरे हैं । उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी अब तक हुए सभी एमओयू को जमीन पर उतारे जाने तक हमारी सरकार चैन से नहीं बैठने वाले हैं ।

 

श्री भट्ट ने पीएम द्वारा मेक इन इंडिया की तर्ज पर वेडिंग इन उत्तराखंड की नीति पर अमल करने के संदेश का स्वागत किया है । उन्होंने कहा, सरकार इस दिशा में पहले से ही गंभीर प्रयास कर रही है, मोदी जी का इस पर ध्यान आकर्षित करना इन प्रयासों को और अधिक बल देने वाला है । निसंदेह पर्यटन स्थल ही नही, पावन त्रिजुगीनारायण समेत अनेकों धार्मिक स्थान हैं जहां पौराणिक विवाहों का इतिहास रहा है । हमे विश्वास है कि मनुष्य जीवन के महत्वपूर्ण वैवाहिक संस्कार के लिए देवभूमि सबसे पवित्र स्थान है, मेहमाननवाजी का यह अवसर राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने वाला साबित होगा । उन्होंने उम्मीद जताई कि कल समिट के दूसरे दिन मेहमान निवेशकों के साथ बड़े पैमाने पर अनुबंध होंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here