Friday, October 30, 2026
Homeउत्तराखंडवेतन नहीं मिलने पर उत्तराखंड रोडवेज की आज प्रदेश में हड़ताल

वेतन नहीं मिलने पर उत्तराखंड रोडवेज की आज प्रदेश में हड़ताल

 dipr

देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज से आज सफर करने का प्लान है तो पहले जानकारी ले लें। कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने और अन्य मांगें पूरी न होने पर आज से अनिश्चितकाल के लिए बसों का संचालन बंद करने का ऐलान कर दिया है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को एमडी रीना जोशी के साथ यूनियन के पदाधिकारियों की लंबी बैठक हुई जो करीब साढ़े तीन घंटे चली। बैठक में वेतन, डीए, बोनस और निगम के बेड़े में नई बसें जोड़ने की मांग प्रमुखता से रखी गई। यूनियन ने निजी बसों की अवैध दौड़ पर रोक लगाने की भी मांग की लेकिन बात नहीं बन पाई। बातचीत फेल होने के बाद उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने साफ कर दिया कि अब आर—पार की लड़ाई होगी। आज से देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, टनकपुर समेत सभी डिपो में बसें खड़ी रहेंगी जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments