पुलिस को गच्चा देकर पहुंचे आवास के बाहर
संवाददाता
देहरादून। अंकिता भण्डारी के माता पिता की गिरफ्तारी के विरोध को लेकर कांग्रेस ने आज राज्यपाल आवास कूच किया। जिनको बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। जिसके बाद कांग्रेसी पुलिस को गच्चा देकर राज्यपाल आवास के बाहर पहुंच गये जिसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गये।
आज दिल्ली में धरने पर बैठे अंकिता भण्डारी के माता पिता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने राज्यपाल आवास कूच किया। कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही हाथीबडकला चौकी के पास पहुंचे तो पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको वहीं रोक दिया जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गण्ेाश गोदियाल सहित अन्य कांग्रेसी पुलिस को गच्चा देकर राज्यपाल आवास के बाहर पहुंच गये। जिसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गये। उनका कहना था कि भाजपा सरकार अपने नेताओं को बचाने में लगी है। जब भी सरकार से वीआईपी का नाम जानने का प्रयास किया गया तो भाजपा सरकार पुलिस को आगे कर देती है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे अंकिता भण्डारी के माता पिता को दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया वह एक दम गैरकानूनी है। अपनी बात रखने का सभी को संवैधानिक अधिकार है। धरने के दौरान नगर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे जिनके माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। धरना देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, लालचंद शर्मा आदि लोग शामिल रहे।
अंकिता भण्डारी के परिजनों की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का राज्यपाल आवास कूच
RELATED ARTICLES


/>

