बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

देहरादून। बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुराये गयी करीब 2 लाख कीमत के आभूषण व गैस सिलेंडर बरामद हुए है।
जानकारी के अनुसार जसकरन पाल पुत्र छविलाल निवासी प्रवेश विहार, लालढांग, नवादा द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर तहरीर देकर बताया गया था कि उनके बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा घर के अंदर से गैस सिलेंडर एवं ज्वैलरी चोरी कर ली गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा बीती रात एक सूचना के आधार पर ईंट भटृा नवादा ग्राउंड स्थित खंडहर के पास से घटना में शामिल 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम दीपक पन्त पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी प्रवेश विहार, थाना नेहरू कॉलोनी, सुलेमान पुत्र सलीम, निवासी प्रवेश विहार, थाना नेहरू कॉलोनी व गोपाल शर्मा पुत्र स्व. ऋषिपाल शर्मा निवासी मिनी मसूरी, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून बताया। बताया कि उनके द्वारा कुछ दिन पूर्व प्रवेश विहार स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर एवं ज्वैलरी चोरी की गयी थी। जिनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि वह तीनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *