Headlines

चोरी के एक लाख की नगदी व सामान के साथ तीन गिरफतार

संवाददाता
देहरादून। पुलिस ने चोरी के एल लाख रूपये की नगदी व सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार अजय सिंह निवासी सहस्त्रधारा द्वारा थाना राजपुर पर आकर लिखित तहरीर दी कि उनकी मालकिन, जो कि अक्सर दिल्ली रहती है, उनका मकान मक्का वाला मसूरी रोड पर स्थित है। जब वह उक्त मकान को देखने गए तो देखा कि मकान के गेट का ताला टूटा हुआ था तथा उसके अंदर बरामदे में रखी दो पीतल की बड़ी मूर्तियां चोरी हो गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चोरी की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत व उनके खुलासे तथा उसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर उसके आस—पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को सक्रिय किया। साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चोरी की घटना में शामिल 03 लोगों को भंडार गांव जंगल रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे तीनों कबाड्डी का काम करते हैं तथा कबाड़ बीनने की आड़ में देहरादून में अलग—अलग स्थानों पर घूम कर बंद घरों की रेकी करते हुए मौका देखकर चिन्हित किये गए घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते है। घटना में चुराए हुए सामान को कुछ समय तक अपने पास रखकर बाद में मौका देखकर बेच देते हैं। मक्का वाला मसूरी रोड स्थित बंद मकान के गेट का ताला तोड़कर उन्होंने उसके बरामदे में रखी पीतल की दो बड़ी मूर्तियां चुरा ली थी। चुराई गई मूर्तियों को कुछ समय बाद उनके द्वारा आईएसबीटी देहरादून स्थित एक कबाड़ी को बेच दिया था, बेचे हुए सामान से जो धनराशि उन्हें प्राप्त हुई थी, वह उन तीनों ने आपस में बांट ली थी। जिस कबाड़ी को उनके द्वारा सामान बेचा गया था, वह काफी दिनों से दुकान बंद कर फरार चल रहा है, जिसकी धरपकड़ के प्रयास किये जा रहे है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जगदीप सिंह उर्फ जग्गी पुत्र सतनाम सिंह निवासी कावली रोड शिवाजी मार्ग, थाना पटेल नगर, देहरादून, साकेंद्र उर्फ बुल्ला पुत्र टहल साहनी निवासी मसतासपुर थाना बिशनपुर दरभंगा, बिहार हाल पता गांधी ग्राम, थाना पटेल नगर, देहरादून, मुखलिद पुत्र जाकिर अली निवासी — मेहुवाला, थाना बसंत विहार, देहरादून बताये। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *