हमारे संवाददाता
देहरादून। नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में आज सुबह आग लगने से जहंा एक महिला की मौत हो गयी वहीं 10 लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को बाहर निकालकर दूसरे निजी अस्पताल में पहुंचाया जहंा उनका उपचार जारी है। हालांकि रेस्क्यू के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। जिन्हे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि रिस्पना पुल के पास स्थित पेनिसिया अस्पताल में आग लग गयी है। जिस कारण अंदर मरीज फंंसे हुए है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पेनेशिया अस्पताल के आईसीयू में एसी के ब्लास्ट होने पर उक्त आगजनी की घटना हुई। मौके पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आईसीयू में एडमिट मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान आईसीयू में गैस व धुँए के कारण कुछ मरीजों एवं पुलिस कर्मियों को भी ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पेनेसिया हॉस्पिटल के आईसीयू में पहले से ही वेंटिलेटर पर रखी गई एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी देहरादून तथा एसपी सिटी द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारियां लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा कैलाश अस्पताल में जाकर रेस्क्यू अभियान के दौरान ऑक्सिजन की कमी के चलते भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की गई तथा उनके उपचार में लगे चिकित्सकों से मरीजों/ पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
घटना में 10 व्यक्ति घायल हो गए व 1 बुजुर्ग महिला, जो पहले से ही वेंटिलेटर पर थी, की मृत्यु हो गई तथा राहत एवं बचाव कार्य में लगे 3 पुलिस कर्मियों को भी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आयी। घायल व्यक्तियों के नाम राहुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर, मुकेश पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश, शंभू दास पुत्र गिरवानदास निवासी भगवानपुर हरिद्वार, गोरी पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर चंद्रपुर सहारनपुर, दौलत सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली, बेबी उर्फ पायल नवजात निवासी अज्ञात, संगीता देवी पता अज्ञात, खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार, नित्यानंद पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार व निहाल पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनोर,(कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती) है। वहंीं मृतक महिला की पहचान वीरवती पत्नी अमरनाथ निवासी ग्राम कांवली, बल्लीवाला, देहरादून के रूप में की गयी है।
बचाव कार्य के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के नाम अ.उ.नि. नरेंद्र कुमार (ट्रैफिक), कानि. बृजमोहन रावत (थाना नेहरू कॉलोनी) व कानि. बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी) बताये जा रहे है।
अस्पताल में आग लगने से एक की मौत, 10 घायल
