Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने किया लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी का भ्रमण

राज्यपाल ने किया लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी का भ्रमण

 dipr

हमारे संवाददाता
देहरादून/मसूरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया तथा वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातःकाल राज्यपाल पोलो ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने हैप्पी वैली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एचवीएससी) का भ्रमण कर खेल सुविधाओं एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि अकादमी में उपलब्ध खेल सुविधाएं अत्यंत उत्कृष्ट हैं और अधिकारियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने अकादमी के हॉस्टल्स का भी भ्रमण किया और अधिकारियों के साथ संवाद कर अकादमी की कार्यप्रणाली एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने अकादमी में उपलब्ध उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संस्थान देश के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments