Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधपुलिस पर हमला कर फरार चल रहा बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार...

पुलिस पर हमला कर फरार चल रहा बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तमंचा, चार कारतूस व हजारों की नगदी बरामद

 dipr

हमारे संवाददाता
उधमसिंहनगर। पुलिस टीम पर हमले के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से एक तमंचा, चार कारतूस, हजारों की नगदी व बाइक बरामद की गयी है। आरोपी बदमाश पुलिस अभिरक्षा में उपचाराधीन है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बीती रात एएनटीएफ ऊधमसिंह नगर व एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त टीम सूचना मिली कि सुभाष कॉलोनी में पूर्व में पुलिस टीम पर पथराव एवं जानलेवा हमला करने वाला व एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी नदीम उर्फ नजीम उर्फ नाजिम पुत्र कल्लू निवासी सुभाष कॉलोनी, रुद्रपुर बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से सिडकुल की ओर से हल्द्वानी जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एएनटीएफ व एसओजी टीम द्वारा पारले चौक, निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान टीम को बागवाला/बिन्दुखेड़ा बाईपास की ओर से बाइक सवार एक संदिग्ध आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो बाइक सवार बाइक मोड़कर भागने लगा। जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर गया। गिरने के पश्चात आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही की गयी। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा सावधानीपूर्वक घेराबंदी कर आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 4100 की नगदी व बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है तथा पूर्व में पुलिस टीम पर हमला कर फरार चल रहा था। घायल आरोपी को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस अभिरक्षा में उपचाराधीन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments