उत्तराखंड में दो न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी

  • पुलिस व बीडीएस मौके पर तैनात, कोर्ट परिसर कराये खाली

नैनीताल/उत्तरकाशी। उत्तराखंड के नैनीताल और उत्तरकाशी जिलो से बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहंा दोनों ही जिलों में जिला एवं सत्र न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी ई—मेल द्वारा दी गयी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस—प्रशासन में हड़कंप मच गया साथ ही पुलिस व बीडीएस की टीमें दोनों ही जिलों में जिला एवं सत्र न्यायालय में पहुंची और कोर्ट परिसर को खाली कराकर संघन जांच शुरू कर दी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया जजेस संगठन को ई—मेल भेजा गया था। जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को निशाना बनाते हुए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई—मेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन जांच की गई। बताया जा रहा है कि ऑल इंडिया जजेस संगठन को एक ई—मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अवगत करा दिया गया है. फिलहाल पुलिस और बम डिस्पोजल टीम द्वारा न्यायालय परिसर की जांच की जा रही है और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
वहीं इस मामले पर नैनीताल एसपी डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि ईमेल के माध्यम से नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय में बम होने की सूचना मिली थी. इसके बाद कोर्ट में पुलिस तैनात की गई है। साथ ही बम निरोधक दस्ते सहित अन्य एजेंसियोें द्वारा भी कोर्ट में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं नैनीताल के अलावा जिला न्यायालय उत्तरकाशी को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद जिला न्यायालय उत्तरकाशी में अफरा तफरी मच गई। जिला जज की सूचना पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवाया। पुलिस और इंटेलिजेंटस टीम ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, जिला प्रशासन प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी अदालत परिसरों में ई—मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *