Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में मदिरा दुकानों पर रैंडम सैंपलिंग के आदेश आज शाम तक...

प्रदेश में मदिरा दुकानों पर रैंडम सैंपलिंग के आदेश आज शाम तक भेजनी होगी रिपोर्ट

 dipr

संवाददाता
देहरादून। प्रदेश के सभी जिला आबकारी अधिकारियों को अति महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत प्रत्येक जिला आबकारी अधिकारी अपने अधीनस्थ सभी आबकारी निरीक्षकों को तत्काल उनके क्षेत्रों की मदिरा दुकानों में भेजेंगे।
आबकारी आयुक्त, अनुराधा पाल के आदेश के अनुसार मदिरा दुकानों में नियमित रूप से बिकने वाले प्रमुख ब्रांड—विशेष रूप से 8 पीएम, 8 पीएम ब्लैक, सोलमेट, मैक डॉवेल्स आदि—की रैंडम सैंपलिंग की जाएगी।
सैंपल एकत्र कर आज सांय तक अपर आबकारी आयुक्त बी.एस. चौहान को परीक्षण हेतु प्रेषित किए जाएंगे। प्राप्त सैंपलों का परीक्षण कराए जाने के लिए अपर आबकारी आयुक्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे। परीक्षण के उपरांत रिपोर्ट शीघ्र उच्च स्तर पर प्रेषित की जाएगी। इस कार्रवाई को मदिरा की गुणवत्ता एवं मानकों की जांच के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments