Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयबस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत चालक सहित कई घायल

बस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत चालक सहित कई घायल

 dipr

संवाददाता
देहरादून। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक बस के खाई में गिर जाने से जहंा तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं चालक सहित कई लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतकों व घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहंा घायलों का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना कालसी को सूचना प्राप्त हुई कि मीनस मार्ग पर क्वानू के पास हिमाचल रोडवेज की एक बस खाई में गिर गई है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ की टीमों को अवगत कराते हुए थाना कालसी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर राजस्व क्षेत्र क्वानू के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सडक से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई थी। पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीमों द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए घायलों को बाहर निकाला गया, प्रार्थमिक जानकारी में उक्त बस के नेरवा से पौंटा की ओर जाने तथा बस में 36 लोगों के सवार होने की जानकारी प्राप्त हुई है। दुर्घटना में 3 लोगो (2 महिला, 1 पुरूष) की मौके पर मृत्यू हो गई। घायलों को पुलिस द्वारा उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। बस सवार व्यक्तियों से जानकारी करने पर प्रथम दृष्टया एक छोटे वाहन द्वारा बस को ओवरटेक करने के दौरान बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होना ज्ञात हुआ है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी की जा रही है। मृतकों के नाम यासमीन बेगम पत्नी नेक मौहम्मद निवासी ग्राम क्यारला, नेरवा, हिमाचल प्रदेश, उम्र— 46 वर्ष, रिचा पत्नी वीरेन्द्र निवासी ग्राम बिजमल, तहसील नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र— 30 वर्ष, धन बहादुर पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम— क्यारला, नेरवा, हिमाचल प्रदेश बताये जा रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments