Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंड77 वे गणतंत्र दिवस के पर एसएसपी ने किया पुलिस लाइन में...

77 वे गणतंत्र दिवस के पर एसएसपी ने किया पुलिस लाइन में ध्वजारोहण

 dipr

अधीनस्थ अधिकारियों को दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
संवाददाता
देहरादून। 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी अधिनस्थों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रपति पदक, राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा डिस्क तथा सराहनीय सेवा डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नामो को पढ़कर उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को अवगत कराया गया। जनपद देहरादून के सभी थाना/चौंकियो/कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments