Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्ड30 लाख लेकर फर्जी कागजों से भेज दिया कनाडा, 5 हजार डॉलर...

30 लाख लेकर फर्जी कागजों से भेज दिया कनाडा, 5 हजार डॉलर का लगा जुर्माना, भेजा वापस देश

 dipr

रुद्रपुर  एक व्यक्ति ने एक पति-पत्नी पर उसके भतीजे से 30 लाख रुपये लेकर नकली दस्तावेज बनाकर कनाडा भेजने का आरोप लगाया है। युवक को एयरपोर्ट से ही वापिस भारत भेज दिया गया और उस पर 5 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया।

ग्राम नेताजी नगर, दिनेशपुर निवासी रणधीर सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बताया कि वह अपने भतीजे जसराज सिंह पुत्र बलदीप सिंह निवासी उम्मीदपुर, पो. करनपुर, रामनगर जिला नैनीताल को उच्च शिक्षा हेतु, कनाडा भेजना चहता था, जिसके चलते उसने गुरबाज सिंह गिल पुत्र बलवीर सिंह व उसकी पत्नी मनदीप कौर निवासीगण 46, राबाना घासी डंडिया न्यामत गंज, बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश से बात की। गुरबाज सिंह गिल व मनदीप कौर लोगों को स्टडी वीजा एवं वर्क वीजा पर विदेश भेजने का काम करते हैं।

रणधीर सिंह ने बताया कि दिनांक 01.04.2024 को गुरबाज सिंह गिल व मनदीप कौर उसके ऑफिस जस्ट गो ओवरसीज, निकट बाजपुर गन हाउस, भूरा रानी गेट, रुद्रपुर में आये और उसे पूर्ण विश्वास दिलाया कि वे उसके भतीजे को स्टडी वीजा पर कनाडा भिजवा देगें, जिसमें उसका लगभग 27 लाख रुपये खर्चा आयेगा, जिस पर विश्वास कर उसने 3 लाख रुपये नगद गुरबाज सिंह गिल व मनदीप कौर को दे दिये।

रणधीर सिंह ने बताया कि इसके बाद गुरबाज सिंह गिल व मनदीप कौर के कहने पर दिनांक 11.04.2024 को उसने 13,08,829/- रुपये व 10,43,800 /- रुपये दिनांक-22.05.2024 को गुरबाज सिंह गिल व मनदीप कौर द्वारा बताये खाते में ट्रांसफर कर दिये और उन्होंने उसके भतीजे जसराज सिंह के शिक्षा के समस्त दस्तावेज ले लिए।

रणधीर सिंह ने बताया कि इसके कुछ दिन बाद उक्त लोगों ने उसे कनाडा का स्टडी वीजा व ट्रेवल प्रपत्र तथा अन्य दस्तावेज दिये। दिनांक 10.01.2025 को उसके द्वारा 3 लाख रुपये खर्च कर अपने भतीजे की 12. 01.2025 की कनाडा की कथेपैसिफिक एयरलाईन की टिकट करवाई गई और उसका भतीजा नई दिल्ली से कनाडा के लिए चला गया। लेकिन जैसे ही जसराज सिंह कनैडियन एम्मीग्रेशन पर पहुँचा तो उन्होंने पूर्ण दस्तावेज जो गुरबाज सिंह व उसकी पत्नी ने दिये थे, को फर्जी बताया व जसराज सिंह पर 5 हजार डॉलर का जुर्माना लगा दिया और तुरन्त अगली फ्लाईट से दिनांक-13.01.225 को वापिस भेज दिया।

रणधीर सिंह ने बताया कि जब उसके भतीजक जसराज सिंह ने उसे इस बात की जानकारी दी तो उसने वीजा के बारे में जांच कराई तो पता चला कि गुरबाज सिंह गिल व मनदीप कौर द्वारा जसराज सिंह का फर्जी वीजा एवं शिक्षा के कागजात भी फर्जी बनाये गये हैं। उसने उक्त लोगों से फोन सम्पर्क किया तो उक्त गुरबाज सिंह गिल व मनदीप कौर एकदम गुस्से में आ गये तथा मां-बहन की गन्दी गन्दी गालियां देते हुये कहने लगे हमने तुम्हारे सारे पैसे हड़प लिए हैं और धमकी दी कि दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार देंगे।

रणधीर सिंह ने कहा कि उक्त गुरबाज सिंह गिल व मनदीप कौर ने षडयंत्र के तहत, कूटरचित तरीके से फर्जी वीजा एव मार्क्सशीट व अन्य दस्तावेज तैयार कर उससे 29,52,629/- रुपये छल पूर्वक गबन कर लिये हैं। उसने उक्त पति-पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रणधीर सिंह की तहरीर के आधार पर उक्थ्त पति-पत्नी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुरेन्द्र सिंह के सुपुर्द की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments