Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडभीमताल: सीएम धामी ने 112.34 करोड़ की 17 योजनाओं का लोकार्पण व...

भीमताल: सीएम धामी ने 112.34 करोड़ की 17 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

 dipr

भीमताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को धारी ब्लॉक स्थित हिमगिरी स्टेडियम लेटीबुंगा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नैनीताल जिले की 112.34 करोड़ रुपये की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 70.73 करोड़ रुपये की 8 योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हैं:

सेनिटोरियम से अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास भाग-1 का डामरीकरण (4.53 करोड़)

भवाली-सेनिटोरियम से नैनीबैंड तक भवाली बाईपास पार्ट-2 सुधार कार्य (11.62 करोड़)

भीमताल बाईपास मोटर मार्ग का सुधार (7.95 करोड़)

भीमताल-खुटानी-चांफी-परमपुरी-धानाचुली पंचेश्चर मोटरमार्ग का सुधार (16.62 करोड़)

50-बेड क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण (19.48 करोड़)

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड में पुस्तकालय व बहुउद्देशीय हॉल निर्माण (8.43 करोड़)

ग्राम पुछडी में निराश्रित गौवंश के लिए गौशाला (1.46 करोड़)

रा.उ.मा.वि. जाडापानी भीमताल में पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष एवं विज्ञान प्रयोगशाला (61.38 लाख)

साथ ही मुख्यमंत्री ने 41.60 करोड़ रुपये की 9 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसमें शामिल हैं:

लालकुआ में राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा भवन निर्माण (5.35 करोड़)

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में चहारदीवारी निर्माण (97.72 लाख)

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में स्वीमिंग पूल पर टेंसाइल शेड एवं पूल कवरिंग कार्य (1.5 करोड़)

रा.उ.मा.वि. झडगांव में भवन निर्माण (46.54 लाख)

ओखलकांडा में सभागार कक्ष निर्माण (75 लाख)

रामनगर में टाईप-4 आवासीय भवन निर्माण (45 लाख)

बेतालघाट में दूनीखाल से रातीघाट तक मोटर मार्ग निर्माण (9.81 करोड़)

पंगोट-दैचोरी मार्ग का नवनिर्माण (8.19 करोड़)

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बाढ़ सुरक्षा हेतु सुरक्षा कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments