भारी मात्रा में स्मैक सहित एक दबोचा

हमारे संवाददाता
हरिद्वार। धर्मनगरी में नशा तस्करी कर रहे एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 50.27 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम कोतवाली रूड़की को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई नशा तस्कर नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को सोनाली पार्क के पास स्कूटी सवार एक संदिग्ध आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 50.27 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम मौ. समीर पुत्र इम्तियाज, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम बेलड़ा, कोतवाली रूड़की, जनपद हरिद्वार बताया बताया कि बरामद स्मैक को वह बरेली से लेकर आया था। बहरहाल पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय मेें पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *