संवाददाता
देहरादून। अखिल भारतीय विघार्थी परिषद ने अपनी सदस्यता संख्या का पिछला रिकार्ड तोड़ते हुए इस वर्ष सदस्यता संख्या 76,98,448 पूरे देश में बना ली है।
आज राजधानी देहरादून के परेड ग्रांउड मेंं अखिल भारतीय विघार्थी परिषद का 71वंा राष्ट्रीय अधिवेशन मनाया जा रहा है। जिसमें सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में अखिल भारतीय विघार्थी परिषद ने अपनी ही सदस्यता संख्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया गया है। इस वर्ष अखिल भारतीय विघार्थी परिषद द्वारा पूरे देश भर में 76,98,448 सदस्यता हासिल की है।
अखिल भारतीय विघार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने देवभूमि उत्तराखण्ड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में बसाए गए भगवान बिरसा मुंडा नगर में चल रहे विघार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में विघार्थी परिषद की संगठनात्मक रिपोर्ट को प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष 76,98,448 सदस्यता पूरे देशभर से हुई है। पिछले वर्ष की गई सदस्यता में अभाविप ने 59 लाख 36 हजार सदस्य बनाए थे, जो इस वर्ष 76,98,448 हो गई है। उन्होने कहा कि छात्रों द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान हेतू अखिल भारतीय विघार्थी परिषद को ही सबसे उपयुक्त संगठन माना जा रहा है।
अभाविप की सदस्यता पहुंची लगभग 77 लाखः सोलंकी तोड़ा अपना ही पुराना रिकॉर्ड
