कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किए भगवान बदरीनाथ के दर्शन

संवाददाता
चमोली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सुबह बदरीनाथ धाम पहुंच कर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये। जहंा उन्होने भगवान बदरीविशाल से प्रदेशवासियों की सुख—समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलकामना की। इस दौरान मंत्री जोशी के साथ उनके पारिवारिक सदस्य भी दर्शन हेतु उपस्थित रहे।
बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बदरीनाथ—केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। दर्शन और पूजा—अर्चना के बाद बीकेटीसी की ओर से मंत्री गणेश जोशी को प्रसाद, तुलसी माला और अंगवस्त्र भेंट किया गया। इसके पहले बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल ने मंत्री का धाम में स्वागत किया। जिसके बाद मुख्य कार्याधिकारी ने कैबिनेट मंत्री को बदरीनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन, दर्शन प्रणाली, यात्री सुविधाओं और कपाट बंद होने की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। अब तक साढ़े सोलह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मंदिर समिति द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन और यात्री सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भटृ, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भटृ, लेखाकार भूपेंद्र रावत, प्रभारी दफेदार हरेंद्र कोठारी,सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *