Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडस्पा सेन्टर में बवाल, वीडियो वायरल

स्पा सेन्टर में बवाल, वीडियो वायरल

 dipr

संवाददाता
देहरादून/मसूरी। स्पा सेन्टर में बवाल होने का वीडियों जारी होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियों में देखा जा रहा है कि स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियां एक युवक को जमकर थप्पड़ बरसा रही है। मामला स्पा सेन्टर में पत्थर फेंके जाने के बाद हुए विवाद का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बीती रात भगत सिंह चौक पर एक युवक और कुछ युवतियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहाँ पर करीब आधे घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। स्थानीय लोगों ने बीच—बचाव कर किसी तरह स्थिति शांत कराई। बताया जा रहा है कि विवाद एक स्पा सेंटर पर पत्थर फेंकने और उस पर हुई कहासुनी से जुड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर भिड़ गए थे। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध स्पा सेंटर्स की जांच करवाने की मांग की, ताकि शहर की शांति और पर्यटन पर पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव रोका जा सके। वहीं कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि इस मामले में अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments