Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअफवाह फैलाने वालों पर शिंकजा कसेगी पुलिसः एसएसपी

अफवाह फैलाने वालों पर शिंकजा कसेगी पुलिसः एसएसपी

 dipr

संवाददाता
नैनीताल। हल्द्वानी में बीते रोज एक गौवशींय नवजात पशु का सिर मिलने से तनाव की स्थिति बन गयी थी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर जांच शुरू की तो पता चला कि जंगल से एक कुत्ता उक्त अंग को लेकर आया था। जिस पर पुलिस ने तथ्यों के सामने आने पर संबंधित संगठनों को स्थिति से अवगत कराया गया, जिसके बाद माहौल शांत हो गया। वहीं पुलिस अब अफवाह फैलाने वाले उपद्रवियों पर शिंकजा कसने की तैयारी में जुटी हुई है।
एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी द्वारा मामले मे जब गहन जांच करायी गयी तो स्पष्ट हुआ कि एक कुत्ता जंगल की ओर से यह अंग लेकर आता दिखाई दिया। स्थानीय स्तर पर की गई जांच में भी यह संकेत मिला कि जंगल क्षेत्र में किसी पशु के ब्याने के बाद यह हिस्सा बाहर लाया गया। जिस पर पुलिस द्वारा तथ्यों के सामने आने पर संबंधित संगठनों को स्थिति से अवगत कराया गया, जिसके बाद माहौल शांत हो गया। साथ ही, शक के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है। इस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जानवर की अवशेष को कब्जे में लेकर परीक्षण एवं अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
इसके बावजूद, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ इकट्ठा कर शहर के कुछ हिस्सों में अनावश्यक उपद्रव एवं तोड़फोड़ की गई, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और कानून व्यवस्था के विपरीत है। पुलिस द्वारा अब ऐसे उपद्रवियों का चिन्हीकरण किया जा रहा है तथा सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। शहर की स्थिति पूरी तरह सामान्य रखने हेतु 4 क्षेत्राधिकारी (सीओ), सभी थानाध्यक्ष, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पीएसी पीएचक्यू एवं रेंज से भारी पुलिस बल प्राप्त किया गया है एवं तैनात किया जा रहा है। साथ ही आवश्यकता अनुसार पैरामिलिट्री फोर्स की मांग भी की गई है।
पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अब शहर में जो भी उपद्रवी कहीं भी दिखाई देगा, उसके विरुद्ध बहुत सख्ती से पुलिस कार्यवाही करेगी, और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments