Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमॉक ड्रिलः शहर में दस स्थानों पर आया भूकम्प

मॉक ड्रिलः शहर में दस स्थानों पर आया भूकम्प

 dipr

देहरादून। भूकंप आपदा में रेस्क्यू कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दस स्थानों पर एक साथ माकड्रिल शुरू की गयी।
आज यहां भूकंप आपदा में रेस्क्यू कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रातः साढे नौ बजे से देहरादून जिले में दस स्थानो ंपर माकड्रिल शुरू को गयी। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून जिले में रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता के तेज भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। तहसील स्तर पर एसडीएम से मौजूदा स्थिति की जानकारी ली जा रही है। रिस्पांसिबल ऑफिसर/जिलाधिकारी सविन बसंल ने आईआरएस से जुडे सभी नोडल अधिकारियों को तत्काल कंट्रोल रूम पहुंचने के निर्देश दिये गये। कंट्रोल रूम को देहरादून जिले के 10 अलग—अलग स्थानों पर भूकंप से भारी नुकसान की सूचना मिली है। तहसील सदर के अंतर्गत 6 स्थान कोरोनेशन अस्पताल, महाराणा प्रताप स्टेडियम, आईएसबीटी, विघुत उप केन्द्र आराघर, जल संस्थान खंड दिलाराम चौक तथा पैसिफिक मॉल के आसपास भूकंप से भारी नुकसान और जानमाल की क्षति की सूचना मिली है। वहीं कालसी के अंतर्गत पाटा गांव व राजकीय इंटर कालेज कस्तूरबा गांधी के साथ ही विकासनगर में औघोगिक क्षेत्र सेलाकुई तथा ऋषिकेश में टीएचडीसी में भी भारी नुकसान की सूचना है। रिस्पांसिबल ऑफिसर/जिलाधिकारी सविन बसंल ने कंट्रोल रूम में ऑपरेशन, लॉजिस्टिक और प्लानिंग सेक्शन के नोडल अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करते हुए स्टेजिंग एरिया से तत्काल रेस्क्यू टीम तैयार कर घटना स्थलों के लिए रवाना करने के निर्देश दिये। आईएसबीटी एमडीडीए कालोनी में भूकंप आने के कारण तीन से चार ब्लॉक क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसमें 80 से 100 लोग फंसे होने की सूचना मिली है। पुलिस लाईन रेसकोर्स एवं स्पोटर्स स्टेडियम को स्टेजिंग एरिया से आवश्यक संशाधनों के साथ रेस्क्यू टीमें रवाना कर दी गयी है। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आराघर सबस्टेशन से एक घायल को दून हास्पिटल भेज दिया गया है। आफर ब्रिगेड की टीम ने आग पर कंट्रोल कर लिया है। घटना साइट पर मौजूद इंसिडेंट कमांडरों से नुकसान की जानकारी एकत्रित की जा रही है। एमडीडीए कॉलोनी आईएसबीटी में आग लगने की सूचना पर फायर विभाग द्वारा आग बुझाने की कार्रवाई गतिमान है। भूकंप आपदा साइट पर तेजी से रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। डीएम ने आम जनता से धैर्य रखने, भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही भूकंप के बाद आने वाले हल्के झटकों से सावधान रहते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। रिस्पॉन्सबिल ऑफिसर के निर्देश पर ड्रोन से भी घटना क्षेत्रों में फंसे लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है। एसडीआरएफ की डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मौजूद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments