Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडलाखों रूपये की धोखाधडी में एसटीएफ ने किया ठग गिरफ्तार

लाखों रूपये की धोखाधडी में एसटीएफ ने किया ठग गिरफ्तार

 dipr

संवाददाता
देहरादून। लाखों की धोखाधडी के मामले में एसटीएफ ने बैंगलोर से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय से 6 दिन ट्रॉजिड रिमांड पर लिया गया।
आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह (भापुसे) द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि एक प्रकरण जनपद देहरादून निवासी पीड़ित द्वारा माह सितम्बर 2025 में दर्ज कराया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि अगस्त—सितम्बर 2025 में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्वयं को महाराष्ट्र साईबर क्राईम विभाग / सीबीआई से बताते हुए पीडित की आईडी पर मोबाईल नम्बर लिये जाने व उसका गलत प्रयोग के नाम पर व मनी लांड्रिंग के तहत करोड़ों रूपये के लेनदेन होने की बात कही गयी थी। जिसके लिये पीडित के सभी बैंक खातों / जमीन जायजाद का वैरिफिकेशन करने हेतु व्हाटसप वीडियो कॉल पर ही पीडित को “डिजिटली अरेस्ट” करते हुए विभिन्न खातों में कुल 59 लाख रूपये की धनराशि ऑनलाईन धोखाधडी पूर्वक जमा करायी गयी थी। प्रकरण की गंम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड के दिशा निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक कुश मिश्रा आईपीएस के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक / जांच अधिकारी राजेश सिंह, साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन, गढ़वाल परिक्षेत्र, देहरादून के सुपुर्द कर मुकदमें के शीघ्र खुलासे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साईबर क्राईम पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातों/ रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बरों / व्हाट्सअप की जानकारी हेतु सम्बन्धित बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनियों, मेटा कम्पनी से पत्राचाकर कर डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के विश्लेषण से जानकारी मे आया कि साईबर अपराधियो द्वारा घटना में पीड़ित को डिजिटली अरेस्ट कर उनसे विभिन्न बैंक खातों में धनराशि स्थानान्तरित करवायी गयी। तत्पश्चात प्राप्त डेटा के विश्लेषण से पुलिस टीम द्वारा मुकदमें में प्रकाश में आए बैंक खातों तथा मोबाइल नम्बरों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त राशि में से इकतालीस लाख रुपये 30 अगस्त 2025 को यस बैंक में स्थानांतरित की गई, जो कि राजेश्वरी जीएके एंटरप्राइज के नाम से है, जिसका पता है विष्णु सन्निधि, तीसरी मंजिल, 8वीं क्रॉस, राघवेंद्र स्वामी रोड, राघवेंद्र स्वामी मंदिर, ए सेक्टर, येलहंका (उत्तर), बेंगलुरु पाया गया। उक्त खाते से जुड़े मोबाइल नंबर जो ओटीपी के लिए प्रयुक्त हुए के सी.ए.एफ. आईडी विवरणों के अनुसार ये नंबर किरण कुमार के.एस. पुत्र सिद्दप्पा क्याराटृे, निवासी चौथी मंजिल, डी ब्लॉक, पिरामिड सार्डिनिया अपार्टमेंट, जंकारी मेन रोड, नेहरू नगर, येलहंका ओल्ड टाउन, बेंगलुरु नॉर्थ के नाम पर पंजीकृत पाए गए। इस संबंध में येलहंका ओल्ड टाउन पुलिस स्टेशन से स्थानीय पुलिस की सहायता से टेक्निकल डिटेल सपोर्ट के आधार पर प्रकाश में आये किरण कुमार को उसके निवास स्थान से पूछताछ हेतु लाया गया। पूछताछ के दौरान बैंक से संबंधित दस्तावेज, मोबाइल फोन, अपराध में प्रयुक्त सिम कार्ड तथा एक लैपटॉप बरामद किए गए ओर किरण कुमार को पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर 09 नवम्बर2025 को ही बैंगलोर से गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी पाया गया कि उक्त किरण कुमार के विरुद्ध पूर्व में दिल्ली, साइबर पुलिस स्टेशन, कुमाऊं व देश के अन्य राज्यों में कई मुकदमें दर्ज है तथा गृह मंत्रालय के एनसीआरपी पोर्टल पर इस यस बैंक खाते से संबंधित कुल 09 करोड से अधिक प्रQॉड को लेकर संपूर्ण भारतवर्ष में 24 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर, किरण कुमार को विस्तृत पूछताछ एवं आगे की जांच हेतु स्थानीय मजिस्ट्रेट से 06 दिवसीय ट्रॉजिड रिमांड प्राप्त किया गया जिसे अग्रिम जांच में समय से जनपद देहरादून के स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments