Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडदो हाथियों ने स्कूल बस को घेरा, मची अफरा—तफरी

दो हाथियों ने स्कूल बस को घेरा, मची अफरा—तफरी

 dipr

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में आज सुबह जंगली हाथियों के जमकर उत्पात मचाने से अफरा तफरी फैल गयी। दो हाथियों ने इस दौरान काफी तोड़फोड़ की और एक स्कूल बस को दोनो ओर से घेर लिया जिसके चलते बच्चे सहमी हालत में नजर आयें। हालांकि सूचना मिलने पर भी वन विभाग की टीमें मौके पर न पहुंच पाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार लक्सर रोड पर आज सुबह दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि आज सुबह मिस्सरपुर गांव के पास दो हाथी जंगल से निकलकर आबादी में आ धमके और उन्होने सड़क पर ट्रैफिक रोक लिया और काफी देर तक चहल कदमी करते रहे। इस दौरान हाथियों ने स्कूली बच्चों से भरी एक स्कूल बस को भी दोनों ओर से घेर लिया। विशालकाय हाथियों को देख कर स्कूली बच्चे सहम गए। इतना ही नहीं हाथियों ने सड़क पर मूंगफली की दुकान के लिए बनाए गए एक छप्पर को भी तहस—नहस कर तोड़ डाला। हाथियों के उत्पात को देखकर काफी देर तक लोगों के बीच अफरा तफरी मची रही। थोड़ी देर बाद हाथी हाईवे से निकलकर जंगल की ओर चले गए। इस दौरान कोई भी वनकर्मी मौके पर नजर नहीं आया जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस इलाके में आए दिन जंगली हाथी आ रहे हैं और लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments