Thursday, October 22, 2026
Homeदेहरादूनदून की धड़कन घंटाघर के उपचार का जिला प्रशासन ने उठाया बीड़ा,...

दून की धड़कन घंटाघर के उपचार का जिला प्रशासन ने उठाया बीड़ा, चलने लगी घंटाघर की धड़कन

 dipr

देहरादून। दून की धडकन कहे जाने वाली घंटाघर की सुई रूकने तथा गलत टाईम बताने की शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने बीडा उठाया और चेन्नई की कम्पनी से ठीक कराकर धडकने दोबारा चालू करायी।
आज यहां देहरादून की धड़कन कहे जाने वाले घंटाघर की सुई रूकने तथा गलत टाईम बताने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बसंल ने घंटाघर की घड़ी ठीक करने हेतु धनराशि दी तथा जिला प्रशासन ने इस कार्य के लिए चौन्नई की विशेषज्ञ फर्म को चुना है, जिससे अब घंटाघर की धड़कने चलने लगी है। जिला प्रशासन ने घंटाघर की खराब धड़कन को ठीक करने का बीड़ा उठाया है। दरअसल घंटाघर की घड़ी की सुई बार—बार खराब हो रही थी तथा समय गलत बता रही थी। जिस पर जिलाधिकारी ने विशेषज्ञ कम्पनी के इंजीनियर्स से कार्य कराने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए चेन्नई की विशेषज्ञ फर्म इण्डियन क्लॉक्स को चुना गया। कम्पनी के विशेषज्ञ इंजीनियर्स ने जांच करने पर पाया कि घड़ी की वायर खराब, जीपीएस, लाउडस्पीकर, बैल में भी खराबी आ गयी थी। जीपीएस, वायर, लाउडस्पीकर, बैल आदि सब बदल दी गई है। घड़ी को अब ठीक कर लिया गया है। इससे पूर्व जिला प्रशासन ने घंटाघर का सौन्दर्यीकरण कार्य करवाया गया जिसे मुख्यमंत्री द्वारा जनमानस को विधिवत् समर्पित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments