एसटीएफ ने किया 1.505 किग्रा. चरस के साथ तीन को गिरफ्तार

संवाददाता
देहरादून। एसटीएफ ने एक किलो 505 ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना विकासनगर देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आज सुबह को थाना विकासनगर देहरादून क्षेत्र से दिनेश पुत्र भोपालू निवासी ग्राम जिसऊ घराना तहसील कालसी, कुन्दन चौहान पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम सूर्याे तहसील कालसी, पंकज पुत्र सरदार सिंह नि0 ग्राम सूर्याे तहसील कालसी को 1.505 किग्रा. चरस परिवहन करते हुए मय वाहन के गिरफ्तार किया गया। उनके द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह यह चरस पहाड़ी क्षेत्र से सस्ते दामों में लाकर तथा विकास नगर क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचकर अधिक मुनाफा कमाते हैं। एसटीएफ ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *