Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडलौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पुलिस ने...

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पुलिस ने किया रन फॉर यूनिटी’कार्यक्रम का आयोजन

 dipr

संवाददाता
देहरादून। पुलिस टीम द्वारा थाना परिसर में “रन फॉर यूनिटी” में पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता जन जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया गया।
आज यहां पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आदेशो पर एसएसपी देहरादून द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सभी अधीनस्थों को अपने—अपने थाना क्षेत्रों में जन—जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये है। “लौह पुरूष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने—अपने थाना क्षेत्रों में जन—जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना रानीपोखरी पुलिस टीम द्वारा थाना परिसर में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के समीपवर्ती विघालयों के छात्र—छात्राओं एंव आमजन के साथ जन—जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों, 112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध सहायता केंद्र), 1078 (बाल सहायता हेल्पलाइन), 181 (महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन) के संबंध में भी उपस्थित छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र—छात्राओ के साथ श्ौक्षणिक संवाद एवं प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्र—छात्राओ द्वारा साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए तथा उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, साथ ही कार्यक्रम के दौरान विघार्थियों को पुलिस पोर्टलो की अन्य डिजिटल सेवाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments