देहरादून एक युवक ने उसके भाई से ऊंची आवाज में बात करने पर एक युवक को गोली मार दी। उसे ईलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कुमोला रोड, पुरोला, जनपद उत्तरकाशी निवासी शिवम सिंह राणा पुत्र स्व. नौनिहाल सिंह राणा ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई दिशान्त राणा (26 वर्ष) दिनांक 19.10.2025 को अपने दोस्त आयुष्मान कौशिक, माही व दिव्या के साथ किसी काम से कैनाल रोड, शराब के ठेके के पास, भाई साहब रेस्टोरेन्ट पर गये थे, जहां किसी बात को लेकर आयुष्मान कौशिक का झगड़ा वासू, विशाल, काव्यांश धामा और रोहन के साथ हो गया। उसका भाई बीच- बचाव करता रहा। इस झगड़े में आयुष्मान कौशिक के चोटें आयी तो उसका भाई दिशान्त, माही, दिव्या, आयुष्मान कौशिक को इलाज व मेडिकल कराने दून अस्पताल ले आये जहां आयुष्मान कौशिक का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था।
