Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधमहिला की हत्या कर शव जलाया, फेंका हाईवे किनारे पहचान छिपाने की...

महिला की हत्या कर शव जलाया, फेंका हाईवे किनारे पहचान छिपाने की कोशिश, जांच शुरू

 dipr

संवाददाता
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार मे आज सुबह एक महिला का हाईवे किनारे जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मृतका की पहचान पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है क्योकि शव पूरा जला हुआ है। आश्ंाका जताई जा रही है कि हत्यारों ने महिला की हत्या कर उसकी पहचान छुपाने के लिए ही उसे जलाया है।
मामला श्यामपुर स्थित गाजीवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि यहंा हाईवे किनारे एक महिला का पूर्ण रूप से जला हुआ शव पड़ा हुआ है। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। आंशका जताई जा रही है है कि हत्यारों ने महिला के शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसे हाईवे किनारे फेंक कर जला दिया है। जिसके कारण महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित तमाम आला अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।
मामले की जांच में जुटी श्यामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है, क्योंकि शव को बुरी तरह से जलाया गया है। पुलिस आस—पास के थानों और जिलों से भी संपर्क साधकर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि अभी शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव पूरी तरह जल चुका है।
पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा भी कर रही है। घटनास्थल के आस—पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ—साथ सूचना तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments