संवाददाता
देहरादून। बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराया गया माल भी बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों कोतवाली डोईवाला पर कुसुम असवाल पत्नी वीर भद्र सिंह असवाल निवासी देवघाम कॉलोनी कोतवाली डोईवाला, देहरादून द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि वह अपने निजि कार्य से परिवार सहित घर पर ताला लगाकर बाहर गयी थी, जब वह अपने घर पर वापस आयी तो देखा कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर से गैस सिलेण्डर, इनवेटर बैटरी व कैमरा एवं कुछ नगदी चोरी कर लिये गये है।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान बीती शाम पुलिस ने एक सूचना के बाद कुडकावाला कब्रिस्तान के पास से पांच लोगो उक्त घटना में चोरी किये गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नदीम पुत्र नसुबुद्दीन निवासी नियामवाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून, शाहरुख पुत्र शराफत निवासी कुड़का वाला बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून, शहजाद पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी कुड़का वाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून, अरुण पुत्र भूरा निवासी नई बस्ती कुड़कावाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून व शाहरुख पुत्र शमशाद निवासी नई बस्ती कुड़का वाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून बताया। बताया गया कि वे सभी बेरोजगार है तथा नशे के आदी हैं। कोई काम धाम न होने तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, आरोपी चोरी किए गए सामान को सस्ते दामों में किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की फिराक में थे इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार
