Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड का एक और जवान देश पर हुआ न्योछावर

उत्तराखण्ड का एक और जवान देश पर हुआ न्योछावर

 dipr

संवाददाता
उत्तराखण्ड। जम्मू—कश्मीर के बारामूला जिले में देश की सुरक्षा में तैनात कोटद्वार निवासी राइफलमैन सूरज सिंह नेगी (25) वीरगति को प्राप्त हो गए। बीते दिन हुए एक सैन्य अभियान के दौरान क्रॉस फायरिंग में गोली लगने से सूरज शहीद हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज सिंह नेगी वर्ष 2021 में गोरखा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। अपनी ड्यूटी को हमेशा सर्वाेपरि मानने वाले सूरज कुछ समय पहले ही छुटृी पर अपने घर आए थे और हाल ही में फिर से ड्यूटी पर लौटे थे। आज शहीद सूरज सिंह नेगी का पार्थिव शरीर कोटद्वार लाया जा रहा है, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके शहीद होने की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नगरवासियों की आंखें नम हैं, लेकिन साथ ही गर्व भी है कि कोटद्वार की धरती ने ऐसा सपूत देश को दिया। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास और अंतिम यात्रा में शामिल होने आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments