Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने दुकानदारों से मुलाकात कर स्वदेशी उत्पादों को बढावा देने पर...

मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से मुलाकात कर स्वदेशी उत्पादों को बढावा देने पर दिया जोर

 dipr

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा व्रQॉसिग बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों व स्थानीय लोगों को स्वदेशी उत्पादों को बढावा देने पर जोर दिया।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित सहस्त्रधारा क्रॉसिंग बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य की भूमिका पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना न केवल हमारी परंपराओं और स्थानीय उघोगों को मजबूत करता है बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराता है। मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से साफ—सफाई, ग्राहक सुविधा और बाजार व्यवस्थापन पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु प्रयासरत है तथा व्यापारिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments